कवर्धा। पुलिस ने स्टेट बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अधिकारियों पर बंद पड़े खातों को दुबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। 25 दिसंबर से 17 जनवरी तक खातेदारों के रिश्तेदार जब सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। जब मामले की जानकारी जब परिजन को हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें से राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ऐसे कई खाते हैं जिनकी राशि इसी तरह से आहरित कर ली जाती है। सालों बीत जाने के कारण वास्तविक खातेदार भी इन खातों की पड़ताल नहीं करते हैं। जिसका लाभ बैंक के ही अधिकारी इसी तरह से उठाते हैं।जांच के बाद जो मामला सामने आया है उसके अनुसार मंगली बाई के डेड खाते से 82 हजार रुपए निकली गई है। इसके लिए मंगली बाई के नाम पर फर्जी ATM कार्ड बनवाया गया। इस खाते से 40 हजार नकद और 40 हजार फूल सिंह नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए। ये ग्रीन चैनल के माध्यम से निकाले गए। इसके अलावा छितर सिंह के फिक्स्ड डिपॉजिट की 2,40,000 की राशि को मंगली बाई के खाते में ट्रांसफर कर निकाला गया है।
मुख्य आरोपी प्रतीक उइके को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। आज 17 दिसंबर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके, सूरज शर्मा, निशांत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
00 इन आरोपियों को किया अरेस्ट
01 बैंक मैनेजर प्रतीक उइके
02 बैंक मैनेजर संजय प्रकाश जरीके पिता स्व. बीरसिंह जरीके
03 बैंक मैनेजर निशांत कुमार पिता अखिलेश झा
04। बैंक मैनेजर सूरज शर्मा पिता जितेंद्र शर्मा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
