रायपुर। प्रदेश ने एक ही दिन में 1 लाख 22 हजार लोगों का वेक्सीनेशन करके रिकार्ड बनाया है तो दूसरी ओर कोरोना ने भी अपना दायरा बढ़ा दिया है। प्रदेश में बुधवार को लगभग 46 सौ नए संक्रमित मरीज मीले है। जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में 1911सेशन साइट पर कुल एक लाख 22 हजार 384 कोविड 19 की डोज दी गई। कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत राज्य में 16 जनवरी 2021 से हुई थी जबकि 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक एंवं 45से 59 आयु समूह के को मार्बिड व्यक्तियों को टीका लगना प्रारंभ किया गया था । 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। रायपुर जिले में 10729, दुर्ग जिले में 11225, राजनांदगांव में 8052 ,बिलासपुर में 4950, सुकमा में 1372, रायगढ़ में 15196 ,बालोद में 3620, सरगुजा में 2801,जांजगीर चांपा में 4625, बलौदा बाजार में 7745,जशपुर 2093,कोरबा में 7411 , बेमेतरा में 1300, धमतरी में 5915, कोरिया में 1161 ,कोंडागांव में 2325, कांकेर में 955 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 1245 ,मुंगेली में 4938 ,नारायणपुर में 89, गरियाबंद में 1382 बस्तर में 2103, दंतेवाडा 786 ,सूरजपुर में 3700, बलरामपुर में 2602, महासमुंद मे ं8927, बीजापुर में 1487 ,कबीरधाम में 3650 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 6-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना, दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा
। इधर बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामले में राज्य के आधे से अधिक जिलों में खतरा और बढ़ गया है। सर्वाधिक खराब हालत बुधवार को रायपुर की रही वहां एक ही दिन में 1291 नए संक्रमित मरीज मिले। यहां कोविड 19 संक्रमण के कारण 9 लोगों की मौत भी हुई है। इसी तरह दुर्ग में आज 7 लोगों को इस महामारी के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि आज 1 दिन में दुर्ग में 1199 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी तरह बिलासपुर में 224 बेमेतरा में 141 राजनांदगांव में 400 बालोद में 119 धमतरी में 130 महासमुंद में 129 और बलौदा बाजार में 101 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में भी कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ते क्रम में दिखाई दे रही है। बाकी जिलों में आज मिले संक्रमित मरीजों की संख्या साथ में दिए गए चार्ट में देखी जा सकती है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
