

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने ग्रीन पार्क में हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दुकान के पुराने नौकर ने घटना को अंजाम दिया था, इसके लिए उसने एक शातिर चोर को अपना साथी बनाया था। डीजीपी ने 50 हजार, आईजी ने 20 हजार और एसपी ने 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर को शाम के लगभग 7 बजे ग्रीन पार्क निवासी विनोद अडवानी के घर मे दो नकाबपोश युवक घुसे और पलंग में बैठी उनकी माँ पार्वती के मुंह को कपड़े से बांध दिया और दोनों हाथ पीछे करके रस्सी से बांध दी। इसके बाद दोनो युवकों ने पीड़िता से पहने हुए सोने के कंगन, सोने की माला और कान की बाली समेत सारे गहने उतरवा लिए। इसके बाद आलमीरा में रखे सोने-चांदी के जेवर के साथ नगदी लेकर फरार हो गए। विनोद अडवानी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। बीच शहर में हुई इस वारदात से पुलिस भी सकते में थी यही नही शहर की पुलिसिंग पर सवाल भी खड़े हो रहे थे। यही कारण है कि शिकायत आते ही एसपी प्रशांत अग्रवाल खुद सक्रिय हुए और एडिशनल एसपी से लेकर थानेदार की मॉनीटरीग करते हुए जांच शुरू हुई। जांच के लिए घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ सर्च डॉग का सहारा लिया गया। घर के सदस्यों के अलावा नौकरो व करीबी रिस्तेदारों से भी पूछताछ की गई। घटना स्थल के समय की आस-पास के मोबाइल टॉवर का भी जांच के लिए सहारा लिया गया। इस बीच कुछ पुराने नौकरो की जानकारी ली गई और उनके पीछे मुखबिर लगाए गए। जब टिकरापारा अटल आवास रहने वाले रवि भोंसले पिता नीखेल भोंसले को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने साथी दीपक यादव के साथ मिलकर चोरी करने के नियत से सेठ के घर मे घुसे और घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि घर मे घुसते समय सेठानी खाना बना रही थी जो कुछ देर बाद कमरे में आकर मोबाइल देखने लगी। इसी दौरान वे घर मे घुसे, फिर दीपक ने सेठानी का मुंह दबा दिया और दोनों हाथ व पैर को वायर और बेल्ट से बांध दिया। वो चिल्लाने की कोशिश की तो मैं उसके सिर को मारा जिससे वह जमीन पे गिर गई। इस घटना में आरोपियों ने घर से 14 हजार रुपए नगद के साथ 18 तोला सोना व 57 तोला चांदी के गहने साथ ले गए थे जिसे पुलिस ने आरोपियों से जब्त कर लिया है। दोनो आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद नगद राशि को आधा-आधा बांट लिये और गहना बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगे हुए थे।
00 सेठ से विवाद होने पर छोड़ा काम
आईओपी युवक रवि भोंसले ने बताया कि सालभर पहले उसने सेठ के यहां की नौकरी विवाद होने के कारण छोड़ दिया था। इसके पहले वह आरके कलेक्शन में काम करता था। लगभग 3 साल तक काम किया इस दौरान सेठ के घर आना-जाना लगा रहता था। उन्हें सेठ के घर और उसके परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी थी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
