बिलासपुर। ग्राम जाली में होलिका दहन की रात गांव में ही तीन युवक पेट्रोल के बहाने एक घर में घुसे और वहां से एक मोबाइल और टीवी के ऊपर रखे ₹16500 लूट कर भाग गए। प्रार्थी की शिकायत पर जब रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई। दो आरोपियों से पुलिस ने चोरी की एक पिकअप और चार मोटरसाइकिल जब्त किया है।

रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जाली निवासी संतोष सिंह पिता लक्ष्मण पवार उम्र 50 साल ने रतनपुर थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि होलिका दहन की रात तीन युवक उसके घर में पेट्रोल मांगने के बहाने आए। फिर घर के अंदर घुसकर जियो कंपनी का मोबाइल और टीवी के ऊपर रखे 16 हजार 500 रुपए लेकर भागने लगे। मना करने पर युवकों ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बाद रतनपुर पुलिस जांच में जुटी। इस दौरान जाली सवरा मोहल्ला निवासी एक नाबालिग और एक वयस्क आरोपी अभिमन्यु उर्फ मोनू केवट पिता अर्जुन केवट उम्र 19 साल साकिन ग्राम जाली से पूछताछ की तो उन्होंने घटना अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी अभिमन्यु केवट से लूट की रकम ₹5000 रुपये एवं जिओ कंपनी का मोबाइल व नाबालिग चोर से ₹4000 रुपये व घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। आरोपी अभिमन्यु केवट थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक 548 / 20 धारा 294 506 394 34 का फरार आरोपी भी था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कई शिकायतें ग्राम वासियों के द्वारा की गई, दोनों राह चलते लोगों से रोड बनाने वाले मैनेजर वह मजदूरों से भी लूटपाट मारपीट करते रहते हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर चौकाने वाले खुलासा करते हुए बताया कि बिलासपुर और कोरबा जिले के पाली से एक पिक अप और चार मोटरसाइकिल भी चोरी करना स्वीकार किया और आरोपी के कब्जे से चोरी की गाड़ी सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप, बिना नंबर की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल, काले रंग बिना नंबर की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल, क्रमांक cg10 ep 1594 हीरो हौंडा पैशन मोटरसाइकिल, क्रमांक सीजी 10वीं 7133 टीवीएस मोटरसाइकिल, बिना नंबर की गाड़ियां जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 11लाख रुपये बताया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 458 ,394 ,भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक राम लाल सोनवानी, कृष्ण कुमार मार्को, राहुल जगत, संजय यादव ,दीपक मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
