बिलासपुर। श्रेष्ठी कुर्मी समाज विकास समिति का शनिवार को देवरी में प्रतिभावान सम्मान समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कर कूर्मि तिहार मनाया। इस दौरान 10वीं-12वीं के 100 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व सेवा सहकारी समिति के नए अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बैलगाड़ी को सजाकर व युवतियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम स्थल तक विद्यायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सम्मान समारोह में पधारे अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण किया गया।
श्रेष्ठी कुर्मी समाज विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से बच्चों के हौसला मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की नीव है, नींव जितनी मजबूत होगी उतनी जड़े हमारे देश की मजबूत होंगी। परीक्षाएं भविष्य को निखारने व आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन कौशिक ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए नई प्रतिभाओं को पल्लवित करने की जिम्मेदारी समाज की है।शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सदस्य भुनेश्वर कौशिक, लक्ष्मी कौशिक, विनोद कौशिक, शानू कौशिक, कृष्ण कुमार कौशिक, उपेंद्र, महेंद्र, श्रवण, शिवानंद, मनीष, सूर्यकांत कौशिक का सहयोग रहा। संचालन आशीष कौशिक व कुमुद कौशिक ने किया। कार्यक्रम का संयोजन गौरीशंकर कौशिक व दिनेश कौशिक ने किया। सचिव बसंत कश्यप ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ राजेश कश्यप, गौरीशंकर कौशिक, अरुण कौशिक, राधेश्याम कौशिक, रामकुमार कौशिक, मूलन कौशिक, कौशल कौशिक, पुरुषोत्तम कौशिक, संतोष कौशिक, परमानंद कौशिक, ओमप्रकाश वर्मा, अजय वर्मा, अशोक वर्मा, इंद्राणी कौशिक, सुनीता कौशिक सहित श्रेष्ठी कूर्मि समाज के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
00 शिक्षा, संस्कृति और संस्कार थीम पर आधारित था कार्यक्रम
कार्यक्रम समाज की संस्कृति, कृषि से जुड़ी सामग्री ढेकी, जतवा, बैल गाड़ी, नागर आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी। शिक्षा द्वारा सामाजिक तथा मानव विकास हेतु सम्पादित कार्यों का संस्कृति से संबंध होना स्वाभाविक है क्योंकि समाज तथा संस्कृति का संबंध शिक्षा के स्वरूप को निर्धारित करता है। इसलिए शिक्षा का मुख्य कार्य सांस्कृतिक संरक्षण तथा सांस्कृतिक विकास होता हैं।
00 समाज के भीतर एकता, प्रेरणा और उत्साह का बनाया माहौल : नरेंद्र वर्मा
श्रेष्ठी कूर्मि समाज के धमधा राज से आए अतिथि नरेंद्र वर्मा ने कहा कि समाज के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की उन्नति और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने समाज के भीतर एकता, प्रेरणा और उत्साह का माहौल बनाया और इस तरह के आयोजनों से समाज की सामाजिक गतिविधियों में और भी अधिक समृद्धि की उम्मीद जताई। यह कार्यक्रम समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था जिसने न केवल समाज को एकजुट किया बल्कि समाज के प्रतिभाशाली और समर्पित नागरिकों को सम्मानित करके उनके कार्यों को सराहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
