डेस्क न्यूज। राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले ही दिन बेहद दर्दनाक घटना घटी है। एक मुस्लिम युवक ने अपनी मां अपर चार बहनों की हत्या कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने एक वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ दिलाने की मांग की है। साथ ही खा है कि उनके घर को तोड़कर मंदिर जरूर बनाना…।
नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ खौफनाक हत्याकांड से दहल उठा है। होटल शरणजीत में आगरा के रहने वाले अरशद नाम के एक युवक ने अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) वर्ष को मौत के घाट उतार दिया है। सुबह-सुबह मिली इन पांच हत्याओं की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के अरशद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बहनों में से दो नाबालिग हैं। जबकि दो की उम्र 18 और 19 साल है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में आरोपी ने मृत मां और बहनों को दिखाया, इस दौरान उसका बाप भी साथ में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसने अपनी बस्ती के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक ने कहा है कि… मेरा नाम अरशद है… आज बस्ती वालों की वजह से मजबूरी में हमने ये कदम उठाया है। अपने हाथों से मां और 4 बहनो को मारा है। इसके लिए मेरी बस्ती बस्ती वाले जिम्मेदार हैं। हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म किए। हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी। 10-15 दिन हो गए सर्दी में भटकते हुए। योगी जी से ये निवेदन है कि इन जैसे मुसलमानों को नहीं छोड़ें… पूरी बस्ती मौत की जिम्मेदार है। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा है कि मौत के जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम खान, ड्राइवर, अहमद, अजहर और उसके रिश्तेदार हैं, जो लड़कियों को बेचते हैं। इन लोगों का प्लान था कि हम लोगों को जेल पहुंचाकर हमारी बहनों को बेचेंगे। हम ये नहीं चाहते थे।असद ने इसके बाद इस वीडियो में बहनों की लाशों को भी दिखाया और बताया कि उसने अपनी अम्मी की भी हत्या कर दी, बहनों को भी मार डाला। इस दौरान उसका पिता भी वीडियो में बैठा हुआ दिखाई दिया। वीडियो में असद कह रहा है कि उसने पुलिस से मदद मांगी, नेताओं से मदद मांगी, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। हम लोग बस्ती वालों से तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। हम बदायूं के रहने वाले हैं। हम पर आरोप लगाते हैं कि बंग्लादेशी हैं। लेकिन बदायूं में रहने वाली हमारी ताई के पास सबकुछ मिल जाएगा। हम लोग बस्ती वालों से तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। आज मेरी सारी बहनें मर रही हैं। मैं भी मर जाऊंगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
