बिलासपुर। महापौर के पहल पर नगर निगम में 94 पम्प के लिए टेंडर निकाला है। अब गर्मी में जहां से भी पम्प जलने की शिकायत आएगी वहां तत्काल पम्प बदलकर पानी सप्लाई किया जाएगा।

गर्मी से निपटने के लिए नगर निगम के जल विभाग द्बारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महापौर रामशरण यादव के निर्देश पर 69 लाख रुपए की लागत से 94 पंप खरीदी के लिए टेंडर किया गया है। जिसे स्प्रेयर में रखा जाएगा। वही पुराना 14 पंप भी अलग से रखे गए है। कुल 108 पंप स्प्रेयर में रखे जाएंगे। वर्तमान में निगम में 1025 बोर हैं। गर्मी शुरू होते ही पम्प के जलने की शिकायत अधिक रहती हैं । इसे खोल कर बनवाने में ही 3 से 4 दिन लग जाते है लेकिन इस बार ऐसा नही होगा। जहां भी बोरिंग में पंप खराब होगी तो तत्काल स्प्रेयर में रखे पंप को डाल कर बोर को शुरु कर दिया जाएगा ताकि पेयजल की समस्या गर्मी में न हो। महापौर रामशरण यादव ने पिछले दिनों ने पम्प हाउस का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश की गर्मी में पानी की समस्या न हो इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ महापौर ने 39 टैंकर को मरम्मत कर तैयार करने कहा था। जिसके बाद टैंकर मरम्मत कर 8 जोन में भेज दिया गया है। गर्मी शुरु होने से पहले की निगम के कई वार्डों से पानी की समस्या लेकर लोग टाउन हॉल और विकास भवन में पहुंच रहें थे। जिसके बाद महापौर रामशरण यादव ने पंप हाउस का निरीक्षण कर स्थिती का अवलोकन किया था। जल विभाग ने गर्मी को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं कि थी जिसके बाद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। निगम के जल विभाग ने अब 94 नए पंप खरीद कर स्प्रेयर में रख लिया है। वहीं 14 पुराने पंप को भी आपात्कालिन में उपयोग करने के लिए तैयार कर लिया है। जिसके बाद अब बोर खराब होते ही उसे सुधार लिया जाएगा। जिससे वार्डों में इस वर्ष पेयजल की समस्या नहीं होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
