जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग के चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त कर्मचारियों में दो सहायक शिक्षक, एक क्लर्क और एक चपरासी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गरांज में सहायक शिक्षक के पद पर भागन राम 23 मई 2016 से अपने स्कूल से बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उनके खिलाफ 19 अप्रैल 2024 को आरोप पत्र जारी कर 21 मई 2024 को जांच संस्थित किया गया। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि 23 मई 2016 से सहायक शिक्षक एलबी भागन राम स्कूल से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं। उन्हें नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। इसी तरह बगीचा विकासखंड के ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुरडेग में सहायक ग्रेड – 3 के पद पर आलोक कुमार भगत 27 अप्रैल 2019 से 17 अगस्त 2024 तक अपने कर्तव्य से बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहे हैं। इस हेतु विभागीय जांच संस्थित कर नोटिस जारी किया गया। जिस पर आलोक कुमार भगत अनुपस्थित रहे। इसलिए उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया। इसी तरह बगीचा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट के सहायक शिक्षक एलबी राजू राम 4 फरवरी 2012 से बिना अवकाश स्वीकृत हुए और बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित है। उन्हें जवाब प्रस्तुत करने हेतु नोटिस भी दिया गया पर उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। जिस पर 15 अप्रैल 2024 को आरोप पत्र जारी कर 21 मई 2024 को विभागीय जांच संस्थित की गई। जांच प्रतिवेदन और बयानों के आधार पर 4 फरवरी 2012 से सहायक शिक्षक राजूराम अनुपस्थित पाए गए। उन्हें अवसर देते हुए अंतिम जवाब हेतु नोटिस भी दिया गया पर तय समय में उसने अपना पक्ष नहीं रखा। जिसके चलते उन्हें सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की गई है।बगीचा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअंबा में प्रमोद मिंज चपरासी हैं। वह 5 अक्टूबर 2021 से अनुपस्थित है। 15 अप्रैल 2024 को उन्हें आरोप पत्र जारी कर 21 मई 2024 को विभागीय जांच संस्थित की गई। जांच प्रतिवेदन और बयानों के अनुसार 5 अक्टूबर 2021 से प्रमोद मिंज अनुपस्थित पाए गए। उन्हें अंतिम अवसर देने हेतु नोटिस भी दिया गया पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
