रायपुर। नगरीय निकायों में चुनाव कराने के पहले आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के 14 नगर निगम में से राजधानी रायपुर अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ है। जबकि बिलासपुर और भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई है। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई।छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इसके लिए लॉटरी से की गई। लाटरी निकालने के बाद जो स्थिति बन रही है इसके अनुसार कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। प्रदेश की राजधानी रायपुर की महापौर सामान्य वर्ग की महिला होगी। 54 नगर पालिका में से 18 नगर पालिका की अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 SC, 2 ST, 4 OBC और 9 सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगी।
प्रदेश के 124 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए लाटरी से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है। इनमें 16 SC सीटें (अनुसूचित जाति) आरक्षित हैं। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। 20 सीटें ST (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से 7 सीटों पर ST वर्ग की महिला चुनाव लड़ेंगी। OBC के लिए 26 सीटें आरक्षित हुई हैं। इनमें से 9 सीटों पर OBC वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। 62 सीट सामान्य के लिए रिजर्व रखा गया है। इनमें से 20 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
प्रदेश के 14 नगर निगम में आरक्षण की स्थिति
01 नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
02 नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
03 नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
04 नगर निगम भिलाई – ओबीसी
05 नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
06 नगर निगम चरोदा – ओबीसी
07 नगर निगम राजनांदगांव सामान्य
08 नगर निगम धमतरी सामान्य
09 नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
10 नगर निगम रायगढ़ – एससी (मुक्त)
11 नगर निगमकोरबा – सामान्य (महिला)
12 नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
13 नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
14 नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
