मुंगेली जिले में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में चिमनी गिरने से 30 लोग दबे, 5 मजदूरों के मौत की खबर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सरगांव के पास कुसुम स्टील प्लांट में चिमनी गिरने से 30 लोग दब गए है। इनमें से 5 लोगों के मौत की खबर आ रही है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्लांट के अंदर राहत और बचाव के कार्य चल रहे है।

गुरुवार शाम सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर कुसुम स्टील प्लांट में चिमनी गिरने से 30 लोग दब गए। इनमें से 5 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके से दो लोगों को चिमनी के मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गए है। राहत और बचाव कार्य चल रहे है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा मुंगेली जिले में बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे रामबोड गांव की है। यहां पर कुसुम स्टील प्लांट का काम चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर जाने से वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। 30 मजदूर इसी के मलबे के नीचे दब गए। यह देख प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारी चीख-पुकार मचाने लगे। प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 5 से अधिक लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुसुम प्लांट को इलाके में स्पंज आयरन फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। यह फैक्ट्री अभी निर्माणाधीन है। गुरुवार को काम काज के दौरान ही चिमनी गिर पड़ी और 30 लोग उसी में दब गए। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कवायद जारी है। मलबे को हटाने के लिए बड़ी क्रेन और JCB मशीन मंगवाई गई है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस और मेडिकल टीम मौजूद है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *