बिलासपुर। आबकारी विभाग ने शहर के वैशाली नगर के एक मकान से 54 बोतल तस्करी की शराब जप्त की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इन शराब को ऊंची कीमत पर बेच रहा था।
सहायक आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वैशाली नगर के एक मकान में भारी मात्रा में तस्करी की शराब छिपकर रखा गया है। मकान से लोगों को ऊंची कीमत पर बेची भी जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी नवनीत तिवारी के दिशा निर्देश पर आबकारी की टीम ने वैशाली नगर स्थित मकान में दबिश दी। छापामार कार्रवाई के दौरान जब मकान की तलाशी ली गई तो मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला। अधिकारियों ने जब शराब की बोतलों के रैपर को देखा गया तो महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गोवा और राजस्थान की शराब निकली। आबकारी विभाग ने मकान से 54 बोतल तस्करी की शराब जप्त की है। जो कुल 28 लीटर है। टिम ने सभी अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है। जब मकान मालिक वैशाली नगर निवासी उत्कर्ष वर्णवाल से शराब के संबंध में पूछताछ की और दस्तावेज मांगे तो वो कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सके। आबकारी की टिम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्कर्ष वर्णवाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क)36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। छापामार कार्रवाई में वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, भूपेंद्र जागड़े, सुभाष तिवारी, कल्याण कहरा, नवनीत पांडेय, श्रीकांत राठौर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, गौरव, प्रभुवन, दीपक लिबर्टी, ललित, संदीप, कृष्णा शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 31, 2026तलवार और चाकू लेकर घूम रहे थे 6 लोग, आधी रात पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ लिया, वारदात करने की थी तैयारी
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
