रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर ED को सौंप दिया है। लखमा की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने 16 जनवरी को सुकमा बंद करने का ऐलान कर दिया है। जबकि आज भाजपा और ED का पुतला दहन किया गया है।
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने कवासी लखमा को 7 दिन के लिए ED को रिमांड सौंप दिया है। हालांकि ED ने 14 दिन की रिमांड रिमांड देने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था। लेकिन कोर्ट ने इसे नामंजूर करते हुए 7 दिन की रिमांड स्वीकृत की है। कवासी लखमा ने कोर्ट में पेशी के दौरान कहा है कि मेरे पास से एक रुपए नहीं पकड़ा गया, ना ही कोई दस्तावेज मिला है। शाह, मोदी और पूरी बीजेपी सरकार फर्जी मामला बनाकर मुझे परेशान कर रहे। मैं बस्तर की आवाज उठाता रहूंगा। लखमा के बेटे को आज गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि पूछताछ के दौरान कवासी अपने बेटे के साथ ED कार्यालय पहुंचे थे। ED के अधिकारियों ने आज कवासी को पूछताछ के लिए CA के साथ बुलाया था। लेकिन वे अकेले ही ED दफ्तर पहुंचे थे। लखमा ने बताया कि उनके सीए बाहर हैं, इस वजह से वह नहीं आए हैं। लखमा अपने बेटे के साथ पहुंचे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
