Skip to content
बिलासपुर। पटवारी की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने आत्महत्या कर लिया है। अपने सुसाइड नोट में किसान ने लिखा है कि 5 हजार रुपए लेने के बाद भी पटवारी ने काम नही किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों को आर्थिक रूप सक्षम बनाने के लिए कर्ज लेकर भी ढाई हजार रुपए क्विंटल में धान खरीदी कर रहे है। लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनके किए पर मठा डाल रहे है। पटवारी, तहसीलदार और तहसील कार्यालयों में पदस्थ बाबू लगातार किसानों को किसी न किसी बहाने प्रताड़ित कर रहे है। अब पटवारी की प्रताड़ना से एक धरती पुत्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। जिसमे पटवारी ने किसान से पर्ची बनवाने के लिए न केवल पांच हजार रुपए लिए बल्कि महीनों घूमने बाद भी काम नही किया। जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजा कापा निवासी छोटू राम कैवर्त पिता स्वर्गीय पंचराम कैवर्त जमीन बिक्री को लेकर पर्ची बनाने के लिए पटवारी का पिछले 6 माह से चक्कर काट रहा था। पर्ची के लिए किसान पटवारी को 5000 रूपए भी दिए थे। मार्च क्लोजिंग के समय छोटू को रजिस्ट्री करवाना था। लेकिन समय पर रजिस्ट्री नहीं करा पाया। पटवारी से तंग आकर छोटू शुक्वार की सुबह 5 बजे घर से निकला। अपनी ही बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। थोड़ी देर बाद यानि पांच बजे के बाद जब छोटू की पत्नी चाय लेकर आयी तो उसने देखा कि उसका पति गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पत्नी ने देखा कि पति ने सामान रखने वाले केरेट में एक सुसाइड नोट छोड़ा है। छोटू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पटवारी से तंग आ गया है। 5000 रूपए देने के बावजूद काम नहीं किया और महीनों तक बेवजह घूमता रहा। इसलिए तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। मामले में छोटू के साथी ने बताया कि जब छोटू ने पटवारी को रूपए दिए उस समय उसके साथ ही था। अपनी ईहलीला समाप्त करते वक्त छोटूराम को अपने परिवार की भी चिंता सता रही थी। उसने अपने बेटे से कहा है कि मरने के बाद वह अपनी मां और बहन का ख्याल रखेगा। पत्र के अंत में छोटू ने जय श्री राम लिख कर अपना जीवन राम को समर्पित कर दिया।
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-
Latest entries
Author Archives
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह