बिलासपुर। फील ग्रुप का कोयला ट्रक ड्राइवर ने आकाश सिंघल को बेच दिया है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने डीपो संचालक, ट्रेलर ड्राइवर और कोल वाशरी के कांटा बाबू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि डिपो संचालक और वाशरी के कर्मचारी की तलाश की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार पाली रोड दीपका निवासी संतोष सिंह घुटकू स्थित कोल वाशरी में मैनेजर हैं। वे दीपका, गेवरा, कुसमुंडा और सरायपाली खदान से निकलने वाली कोयले की गाड़ियों की देखरेख करते हैं। उनकी कंपनी के लिए छह जनवरी को मां आद्या ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर से 30 मीट्रिक टन कोयला वाशरी के लिए निकला था। ड्राइवर शिवम जायसवाल जो ट्रेलर का मालिक भी है वाहन में कोयला लेकर निकला। उसने लिम्हा टोल प्लाजा के पास वाहन खड़े कर कोल डीपो संचालक आकाश सिंघल से मोबाइल पर बात की। बातचीत के बाद उसने कोल डीपो पर कोयला उतार दिया। इसके बाद उसने कोल वाशरी के कांटा बाबू शत्रुहन लोधी से बात की। शत्रुहन ने कंपनी के दस्तावेज में हेरफेर कर कोयले के हिसाब को गायब कर दिया। इसके बदले में ट्रेलर मालिक शिवम जायसवाल के खाते में 40 हजार रुपये दिया गया। शेष रकम की लेनदेन नगद में किया गया। मामले में पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कोल डीपो के संचालक आकाश सिंघल और कांटा बाबू शत्रुघन लोधी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि कोल डीपो संचालक आकाश सिंघल डीपो की आड़ में लगातार कोयले की अफरा-तफरी कर रहा है। इससे पहले भी उसका नाम कोयले की चोरी में आ चुका है। इसके अलावा कोयले में मिलावट और ट्रेलर ड्राइवर से सांठगांठ कर कोयले की चोरी के भी आरोप लग चुके हैं। पुलिस आरोपी कोल डीपो संचालक की तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
