बिलासपुर। बढ़ते कोरोना के बीच प्रशासन ने भी वैक्सीनेशन को लेकर प्रयास और भी तेज कर दिया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज महापौर श्री राम शरण यादव और कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी शहर के वैक्सीन सेंटर पहुंचे। जहाँ उन्होंने सेंटर में हितग्राहियों के लिए छाया-पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए,इसके अलावा जिन क्षेत्रों में वैक्सीन के प्रति लोगों में उदासीनता है वहाँ लोगों को प्रेरित कर और ज़रूरत पड़ने पर सेंटर तक लाने के लिए वाहनों का उपयोग करने के निर्देश कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अधिकारियों को दिए।

दिनों दिन कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है,इस वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निगम की टीम घर-घर दस्तक दे रही ही है। साथ ही अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं इसके लिए आज से 13 नए सेंटर बनाएं गए हैं,इसको मिलाकर शहर में कुल 28 सेंटर में टीका लगाएं जा रहे हैं।आज महापौर श्री राम शरण यादव और कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने खमतराई,मोपका,चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर,बिरकोना,कोनी,गांधी चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,देवकीनंदन स्कूल,अंबेडकर स्कूल,लाल बहादुर शास्त्री स्कूल,मंगला केंद्र में जाकर व्यवस्था को देखा। इस दौरान कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जो लोग साधन के अभाव में सेंटर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें लेने के लिए वाहन भेजें। इसके अलावा सेंटर में हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हों इसका ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों से उपकरणों के संबंध में जानकारी ली।

00 आटो से पहुंचाया गया सेंटर तक
जोन क्रमांक 2 और 3 में लोगों को टीका लगवाने आटो से लाया गया,वाहन की व्यवस्था निगम द्वारा की गई। दरअसल कुछ लोग वाहन नहीं होने की वजह से सेंटर तक जाने में असमर्थता जाहिर किए.जिसकी जानकारी होने पर कमिश्नर ने तत्काल वाहन व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।
00 आवश्यकता पड़ने पर और सेंटर बनाएं जाएंगे-कमिश्नर
इस अवसर पर कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की पात्र सभी लोग टीका ज़रूर लगवाएं। कमिश्नर ने कहा की आवश्यकता पड़ने पर सेंटर में काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी इसके अलावा और भी नए सेंटर खोले जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
