बिलासपुर। बहला फुसलाकर बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने आरोपी पर शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करने का भी आरोप लगाया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक नाबालिग लड़की के पिता ने 18.09.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की 17.09.24 की रात घर से बिना बताये कहीं चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी। तभी 25.01.2025 को सूचना मिली कि लड़की रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में घूम रही है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल अपहृत बालिका को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर अपहृत बालिका को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से बरामद कर पूछताछ की गई तो बताया कि आरोपी पिताम्बर उर्फ नानू ध्रुव इसके पड़ोस में रहता है, जो उसे बहला फूसलाकर और शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया। शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है। पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी पिताम्बर उर्फ नानू ध्रुव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी :-
पिताम्बर उर्फ नानू पिता स्व. भैयालाल उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर मुरूम खदान सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
