बिलासपुर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। तखतपुर क्षेत्र के एक गांव से 307 लीटर महुआ शराब और 8 हजार 700 किलो महुआ लाहन जप्त किया है। मामले में विभाग ने एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।
चुनाव आते शहर से लेकर गांव तक देशी और विदेशी शराब की मांग बढ़ जाती है। यही कारण है नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही गांव गांव में पीने पिलाने और बोकरा बात की पार्टी शुरू हो गई है। मांग को देखते हुए गांव गांव में महुआ शराब बनना शुरू हो गया है। ऐसी ही एक सूचना पर सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी अधिकारियों ने ग्राम – कंचनपुर थाना तखतपुर और गनियारी थाना कोटा में बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर गनियारी के तालाब और मंदिर के किनारे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जप्त की है। आबकारी विभाग के अधिकारियों की माने तो जप्त शराब की मात्रा 307 लीटर है। यही नहीं अधिकारियों ने 8 हजार 700 लीटर महुआ लाहन भी जप्त किया है। बताया जा रहा है इन सभी को पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी। जप्त अवैध शराब में से 22 लीटर कंचनपुर, जूनापारा निवासी करण सिंह पिता सूरतराम सिंह से बरामद किया गया है। जबकि 285 लीटर महुआ शराब लावारिश हालत में तालाब के अंदर से और मंदिर किनारे से बरामद किया गया है। तालाब के अंदर प्लॉस्टिक के बोरी में 8700kg महुआ लाहन छुपाकर रखा गया था। जिसे अधिकारियों ने बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। मौके पर अज्ञात की विरुद्ध 34 (1) (क) (च) 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर एवं मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, जयशंकर कमलेश ड्राइवर ललित सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
00 पकड़े गए आरोपी
(1)करण सिंह पिता सूरतराम सिंह कंचनपुर चौकी जूनापारा तखतपुर से 22लीटर महुआ शराब बरामद
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
