बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने अभियान चलाकर 05 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीट प्रभारी तथा बीट आरक्षकों की सूचना पर चलाया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर आरोपियों की धर पकड़ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने थाना प्रभारियों को बीट में बांट कर बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक नियुक्त कर बीट क्षेत्र में सतत् निगाह रखने एवं बदमाशों की निगरानी तथा फरार आरोपियों के धरपकड़ कर अधिक से अधिक गिरफ्तार करने और वारंट की तामिली के लिए भी कहा है। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा नीलेश पाण्डेय ने आरक्षकों को गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट की तामिली के लिए कहा। बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षकों से प्राप्त सूचना के आधार पर कई स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान में वारंटी श्याम रजक, गणेश यादव, शेख रोशन उर्फ फिरोज खान, शेख मोईन एवं गुंजा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
00 नाम फरार वारंटी
01. श्याम रजक पिता गोरेलाल उम्र 30 वर्ष निवासी अपोलो अस्पताल के सामने थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. गणेश यादव पिता भरत यादव उम्र 24 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर हरश्रृंगार कालोनी, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. शेख रोशन उर्फ फिरोज पिता शेख सलमान उम्र 42 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. गुंजा विश्वकर्मा पिता रोहित विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी निखिल आश्रम अटल आवास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
05. शेख मोईन पिता शेख रोशन उर्फ फिरोज उम्र 20 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
