बिलासपुर। जुए के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 11 जुआरियों की गिरफ्तार किया है। जुए के फड़ से पुलिस ने 23 दोपहिया वाहन के साथ 89 हजार रुपए जप्त किए है। दर्जनों जुआरी पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़के भाग गए।
मिली जानकारी के अनुसार 31/01/2025 को मुखबीर से रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोरबी के जंगल में भारी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान ने सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर ग्राम कोरबी के जंगल में नाला किनारे रेड कार्यवाही की तो पाया कि जंगल में जुआरियों का मेला लगा हुआ है। पुलिस को देखते ही जुआड़ी भागने लगे। भागते समय अपनी गाड़ी भी छोड़ गए। फिर भी इस छापामार कार्रवाई में 11 जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते हुये पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों में 1. लच्छीराम यादव निवासी कटघोरा, 2. सतीष शर्मा निवासी पाली, 3. मनोज कुमार कोल निवासी लाफा पाली, 4. विनोद प्रजापति निवासी जटगा कटघोरा, 5. मन्नू केंवट निवासी मझवानी बेलगहना, 6. कुलदीप भोई निवासी पोंड़ी पाली, 7. नैनसिंह गोंड़ निवासी पाली, 8. मनोज श्रीवास्तव निवासी पाली, 9. अजय दास निवासी जटगा कटघोरा, 10. सुदर्शन ताम्रकार निवासी रतनपुर, 11. मो. नाजिद निवासी नुनेरा पाली शामिल है। जुआरियों से प्लास्टिक का तिरपाल, 52 पत्ती ताश, 89000 रूपये नगद, 23 नग मोटर सायकल, 11 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जे में लिया है। जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम व धारा 112 भा.न्या.सं के अंतर्गत कार्यवाही कर जुआड़ियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में निरी. नरेश कुमार बंजारे, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, मालिक राम साहू, संजय यादव, गोविंदा जायसवाल, पवन ठाकुर, का विषेष योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
