बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने महमंद के एक युवक को भारी मात्रा में नाइट्रा टेबलेट, रेसोजेसिक इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। वह आसपास नशेड़चियों को सप्लाई करता था।

कुछ दिनों से तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी क़ी महमंद लालखदान क्षेत्र मे मस्जिद के पीछे सागर पाटले नामक व्यक्ति नशे का सामान nitra, और अन्य नशीली दवाइयां अनधिकृत रूप से रखकर बिक्री करता हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी द्वारा उनि मिलन सींग, प्र आर. शोभित केवर्ट, महिला प्र आर संगीता नेताम, आर. साहेब अली के साथ टीम बनाके रेड करने का निर्देश पर टीम ने जाकर आरोपी सागर पाटले निवासी महमंद के मस्जिद के पीछे निवास से रेसोजेसिक इंजेक्शन के साथ नशीली दवाई बिक्री करते रंगे हाथो पकड़ा व गवाहो के समक्ष विधिवत ndps act के तहत कार्यवाही मौक़े पर ही किया गया। आरोपी के पास आपत्तिजनक नशीली दवाओं के संबंध मे कोई दस्तावेज नहीं होना पता गया। आरोपी के पास से 30 नग रेसोजेसिक इंजेक्शन, 290 नग nitra medicine, 11 नग ईविल टेबलेट, नकद बिक्री रकम के साथ जप्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान 25 रूपये पर प्रत्येक मेडिसिन बेचना स्वीकार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
