बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने चाकू और चापड़ दिखाकर आतंक मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार जब्त कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच 02.02.2025 को थाना तोरवा को सूचना मिली कि लालखदान महमंद में गणेश पासी नामक युवक चापड़ लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते हो तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी गणेश पासी को लालखदान महमंद से पकड़ा गया। जिसके कब्जे से लोहे का चापड़ जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इसी तरह 02.02.2025 को थाना तोरवा को सूचना मिली कि बापूनगर तोरवा में राहुल चौहान नामक व्यक्ति चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी करके आरोपी राहुल चौहान को बापूनगर से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
