बिलासपुर। पुलिस ने गनियारी से 100 लीटर महुआ शराब और 800 किलो लहान जप्त किया है। मामले में 2 महिला समेत 05 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। महुआ लाहन को तालाब से निकाल कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा और SDOP कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर कोटा पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर गांव में रैड कार्यवाही की तो यहां से धर्मेंद्र वर्मा पिता स्वर्गीय ढेलउ वर्मा उम्र 44 वर्ष के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, श्रीमती जमोतरी वर्मा पति नरेश वर्मा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ, विक्की वर्मा पिता रज्जू वर्मा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, श्रीमती कुंवारिया बाई वर्मा पति चेतराम वर्मा उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब, शरारती वर्मा पिता बहोरन वर्मा उम्र 36 वर्ष सभी निवासी ग्राम गनियारी वर्मा मोहल्ला से महुआ शराब जप्त किया है। आरोपियों से कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया और सभी खिलाफ धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है। इसके अलावा गांव के तालाब से शराब बनाने के लिए प्लास्टिक के डिब्बो में पानी के अंदर छुपाकर रखे गए करीब 700-800 किलो ग्राम से अधिक महुआ लहान भी जप्त किया गया है। जप्त महुआ लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी राज सिंह , सउनि ओंकार बंजारे, मोहन लाल सोनी, प्रआ घनश्याम आदिल, सनत पटेल, आर. भोप साहू , संतोष श्रीवास, अजय सोनी, ओंकार नेताम, प्रफुल्ल यादव, महादेव कुजूर, जलेश्वर साहू, धनराज कुंभकार, दीपक यादव, नंदू यादव, अखिलेश पारकर, ख़ेमंत पाल, महिला आरक्षक दिपिका लोनिया, पुर्णिमा सिदार का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
