बिलासपुर। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पति – पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पिछले दो साल से फरार थे और रायपुर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रुद्र कुमार कौशिक पिता विजय कौशिक उम्र 23 साल निवासी अमसेना, थाना हिरी ने 27.08.23 को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ललित केसरवानी, रजनी केसरवानी, अभिरूप मंडल एवं डॉक्टर चंद्र प्रकाश प्रधान ने 26.08.2018 को वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर 250000₹ लिए। इसी तरह इसके पहचान के हरीश कुमार वर्मा निवासी बोदरी से FCI में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगने के नाम से 650000 लिया है। युवक के रिपोर्ट पर धारा 420, 34 IPC के तहत अपराध दर्ज कर दिनांक 29.12.23 को डॉ चंद्र प्रकाश प्रधान जो गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना पूर्ण कर चालान भी पेश कर दिया गया है शेष अभियुक्त घटना दिनांक से फरार थे, दो आरोपी ललित केसरवानी तथा रजनी केसरवानी दोनो पति पत्नी को उसके किराए के मकान गोकुल विहार रायपुर से गिर. कर आज दिनांक 02.02.25 को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी अभिरूप मंडल की तलाश जारी है। इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे,ASI जीवन जायसवाल, प्र आर निर्मल सिंह, अमर चंद्रा, महिला आर. प्रियंका सिंह एवं आर सतपुरन जांगड़े का विशेष योगदान रहा।
आरोपी _ 01/ ललित केसरवानी पिता स्वर्ग की मिठाई लाल उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर
02/रजनी केसरवानी पति ललित केसरवानी उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
