बिलासपुर। कोटा पुलिस और साइबर सेल ने बिलासपुर – कोटा मार्ग में 35 पेटी तस्करी की शराब जप्त की है। ये शराब मध्यप्रदेश से तस्करी करके दो वाहनों में बिलासपुर लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में 05 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में कोटा पुलिस और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की टीम ने 02.02.2025 को अवैध रूप से नशे की सामग्री परिवहन करते हुए कोटा बिलासपुर मेन रोड में दो गाड़ियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौहारखार के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी व मारूती अर्टीगा क्रमांक सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 35 पेटी जप्त की है। जप्त शराब की कीमती करीब 2.5 लाख रुपए बताया जा रहा है। मौके पर आरोपियों से पुछताछ पर नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा के लिये शराब तस्करी करना स्वीकार किया। स्कार्पियो से आरोपी शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव व सोनू गुप्ता और मारूती अर्टीगा से आरोपी दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता व दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता सभी निवासी चिरमिरी तथा खरीददार नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.) के विरूद्ध थाना कोटा में अपराध क्रमांक 98/2025 धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, निरी. राजेश मिश्रा ACCU, थाना प्रभारी कोटा उप निरी. राज सिंह, उप निरी. अजहरउद्दीन ACCU , सउनि ओंकार बंजारे, प्र. आर देवमुन पुहुप, प्र आर सनत पटेल, आर. दीपक उपाध्याय, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, अजय सोनी, भोप सिंह साहू की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
00 गिरफ्तार आरोपी :-
01. शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
02. सोनू गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 30 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
03. दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
04. दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता उम्र 43 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
05. नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.)
00 जप्त सामग्री :-
01. स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 900 नग।
02. मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब। कुल 800 नग जुमला कुल 306 लीटर शराब कीमती 2.5 लाख रू
03. दोनो वाहनो की कीमती करीब 18 लाख रू
04. मोबाईल फोन 04 नग कीमती 20 हजार रू।
कुल कीमती करीब 21 लाख रू
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
राष्ट्रीयMarch 28, 2026IRCTC पर 60 लाख रुपए का जुर्माना, वंदेभारत में यात्रियों को परोसा गया था कीड़ा लगा दही
