बिलासपुर। युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान करने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर पिता दयादास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर मुरूम खदान सरकण्डा ने 02.02.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि में करीब 09.30 बजे खान खाकर घर के बाहर खड़ा था। तभी मोहल्ले का संजू दौड़ते हुये आया और बताया कि पप्पू साहू के घर छट्ठी कार्यक्रम में श्रवण साहू और मुन्नू खान के बीच झगड़ा विवाद हो रहा है। मौके पर जाकर देखा तो श्रवण साहू को मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहाजद खान मिलकर लात – घूंसे और डंडे से मारपीट कर रहे थे। जब उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो रिंकू खान पीछे से पकड़ा और मुन्नू खान मेरी हत्या करने के नियत से चाकू निकालकर पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच पीछे से भी किसी ने डण्डा से सिर में मारा जिससे वह जमीन पर गिया गया। इसके बाद उसके ऊपर हमला करने वाले सभी लोग भाग निकले। आरोपियों ने एक राय होकर श्रवण साहू और मेरी हत्या करने के नियत से चाकू से मारपीट कर चोंट पहुंचाए हैं। युवक के रिपोर्ट पर सरकंडा थाने में अपराध क्रमांक 192/2025 धारा 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई। उन्होंने सरकंडा थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर आरोपियो का पतासाजी किया गया। लेकिन सभी आरोपी अपने अपने घर से फरार थे। आरोपियों की तलाश करके 03.02.2025 को मुन्नू खान, रिंकू खन, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहजाद खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से चाकू और डंडा बरामद कर लिया गया है।
00 नाम आरोपी –
01. मोह. मुख्तार खान उर्फ मुन्नू पिता करीम खान उम्र 19 वर्ष।
02. मोह. मिराज उर्फ रिंकू पिता मोह. अन्नू उम्र 21 वर्ष।
03. अकबर खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष।
04. असरफ खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष।
05. सलमान उर्फ बौना खान पिता मुन्ने खान उम्र 24 वर्ष।
06. खिजाम खान पिता सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष।
07. सहाजद खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान उम्र 20 वर्ष।
सभी निवासी अशोक नगर एकता कालोनी सरकण्डा,थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
