बिलासपुर। दवाई तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत शहर विधायक शैलेश पांडेय शनिवार को तालापारा पहुंचे। इस दौरान लोगो को उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन उनके साथ थे।

“दवाई तुंहर द्वार” और करोना टीकाकरण अभियान बिलासपुर मे चल रहा है। अब तक बिलासपुर के 15 हजार से ज्यादा घरो में स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिने पहुंच चुकी हैं। अब तक 60182 लोगो की जानकारी बिलासपुर की इकठ्ठा हो चुकी है। जिसमे 786 लोगो को उन्के घरो मे दवाई भी दी गयी है। आज शहर के तालापारा क्षेत्र मे लोगों से मिलकर जन जागरण करने पहुंचे नगर विधायक शैलेश पाण्डेय के साथ नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दिन, DPM सुश्री लता बंजारे, शहर समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, श्री दिलिप कक्कड,श्री अलीम खान और वहाँ की मितानीन बहने भी उनके साथ थीं।
तालापारा मे अनेक घरों मे जाकर लोगो से उनके स्वास्थ्य के बारे मे विधायक ने पुछा और करोना के टीकाकरण के लिये अपील भी की, साथ ही मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सतर्कता तथा जनजागरण से हम सभी करोना संक्रमण से चल रही जंग में जीत हासिल जरूर करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
