बिलासपुर। नवा रायपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के 1992 बैच के अधिकारी अरूण देव गौतम को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वर्तमान में वे महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा, नवा रायपुर तथा संचालक, लोक अभियोजन के रूप में कार्यरत हैं। इस नई जिम्मेदारी के तहत वे आगामी आदेश तक पुलिस बल प्रमुख (DGP) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश (क्रमांक: एफ 1-07/2018/दो-गृह/भापुसे) में कहा गया है कि श्री गौतम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव, गृह (पुलिस) विभाग अभिजीत सिंह द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। अरूण देव गौतम एक वरिष्ठ एवं अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने सेवा कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में अपनी दक्षता और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्यपाल के नाम से आदेश जारी : इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की मंजूरी प्राप्त है और आदेश को गृह विभाग द्वारा विधिवत जारी किया गया है। आगामी समय में श्री गौतम के नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
