बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा – कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे है। चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों को पुराने पार्षदों की करतूत का लाभ मिल रहा है। इस बीच बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 डॉ. खूबचंद बघेल नगर में मतदाता सबसे बड़ा सवाल यही उठा रहे है कि आखिर “कहाँ है विकास ?” विकास किसको कहते है। क्योंकि पिछला पार्षद वार्ड में कोई विकास कार्य पांच साल में नहीं करा पाया। यही कारण है कि वार्ड के मतदाताओं में कांग्रेस के पूर्व पार्षद को लेकर भारी असंतोष है। वार्ड के मतदाताओं का कहना है कि वर्तमान पार्षद ने पिछले चुनाव में बड़े बड़े बड़े किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। साफ – सफाई तो दूर की बात है सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी दस साल पहले जैसी है। वार्ड में आज भी ढेरों समस्याएँ बरकरार हैं, जिससे लोगों में भरी नाराजगी है। अब एक बार फिर चुनावी माहौल गरमाने लगा है, और वार्डवासी एक योग्य प्रत्याशी की तलाश हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी में पूरी होती दिख रही है। क्योंकि श्री त्रिवेदी इसके पहले भी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रह चुके हैं, और वार्ड के मतदाता उनके काम को देख चुके है। उनके कार्यकाल को लेकर मतदाता आज भी याद करते है। यही कारण है कि उनके चुनावी मैदान में आते ही लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मतदाताओं का मानना है कि वार्ड के समुचित विकास के लिए इस बार उन्हें एक सक्षम प्रतिनिधि को चुनना होगा, जो न सिर्फ वादा करे बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को पूरा भी करे। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को वार्डवासियों द्वारा एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
