बर्ड फ्लू संक्रमण से बचाव के लिए बनी रेपिड रिस्पान्स टीम, बर्ड फ्लू की शिकायत मिले तो तत्काल दें जानकारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार प्रवासी पक्षियों से फैले रोग बर्ड फ्लू के रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए जिले में पशु पालन विभाग द्वारा जिला स्तरीय रेपिड रिस्पान्स टीम का गठन किया गया है। जिसमें अतिरिक्त उप संचालक डॉ. अर्चना अग्रवाल (9406213414) एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्य डी.आई.लैब डॉ. तनमय ओत्तलवार (7999459198) को संभाग स्तरीय रेपिड रेस्पॉन्स टीम के लिए अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार अतिरिक्त उप संचालक चल चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेन्द्र पिल्ले (9406158769) को जिला नोडल अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी और अतिरिक्त उपसंचालक प्रभारी जिला पशु चिकित्सा डॉ. राम ओत्तलवार (8109894585), सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी बी.एम. पाण्डेय (9907749406), सहायक सांख्यिकी अधिकारी कैलाश गजभिए (9981452086), प्रगणक कार्यालयीन राहुल वैष्णव (7987052273) एवं परिचारक कार्यालीयन अनिल कुमार यादव (7828365551) को सदस्य के रूप में अधिकृत किया गया है।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जी. एस. एस. तवर ने जिले के सभी नागरिकों पोल्ट्रीफार्मो, व्यवसायिक एवं वन विभाग से अपील करते हुए कहा है कि बर्ड फ्लू रोग की जानकारी से जिला स्तरीय रेपिड रिस्पान्स टीम को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यह पक्षियों का संक्रामक एवं घातक रोग है। जिससे बैकयार्ड, पोल्ट्री पालक एवं पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को अत्यधिक हानि होती है। यह रोग मनुष्यो को भी संक्रमित करता है। पशु, पक्षी बाजारों, कुक्कुट उत्पादों के वितरण शृंखला ऐसे स्थान जहां बतखों की संख्या ज्यादा है जल श्रोतों तथा प्रवासी, जंगली पक्षियों में रोग के लक्षण अथवा मृत पाये जाने वाले पक्षी के नाम व संख्या की सूची हमारे कार्यालय पशु चिकित्सा सेवायें को दें। ताकि उन क्षेत्रों के समीप के पोल्ट्री पॉप्यूलेशन के निगरानी एवं सेरो सर्विलेंस हेतु कार्ययोजना बनाई जा सके। बताया गया कि रायगढ़ जिले के पक्षियों में बर्ड फ्लू का प्रकोप पाया गया है। प्रवासी पक्षियो द्वारा रोग के संभावित प्रसार के मद्देनजर रेपिड रिस्पान्स टीम का गठन किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *