

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव के प्रचार का दौर अब अपने अंतिम चरण में है। तीन बाद वोटिंग होनी है यही कारण है कि प्रचार अपने पूरे उफान में है। मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी सभा, रोड शो और रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए स्टार प्रचारक और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिफरा के सरकारी स्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद शहर के अंदर रोड शो करके माहौल को गरमा दिया।
शुक्रवार को आयोजित इस आमसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी सहित सभी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और नगरीय निकायों में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
आमसभा में मुख्यमंत्री साय ने दावा किया कि इस बार भाजपा 10 में से 10 नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को देखते हुए जनता एक बार फिर भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए तैयार है।
00 विकास और सुशासन पर जोर
अपने संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरीय निकायों में भाजपा की जीत के बाद शहरों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।
00 विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा की चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस नीति या विजन नहीं है और वे केवल चुनावी अवसरवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे केवल विकास और स्थिरता को ध्यान में रखकर अपना मतदान करें।
वार्ड क्रमांक 5 के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने तिफरा में हुई संकल्प सभा से उत्साहित होकर कहा कि अब भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का जीतना तय हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, अटल विश्वास पत्र को जनता के हितों के लिए सबसे अच्छी योजना बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व पार्षद वार्ड में 5 साल तक किसी भी तरह का कोई काम नहीं किया है। क्षेत्र में जो भी विकास के काम हुए हैं 2009 से लेकर 2020 के बीच हुए हैं। हार के डर से विरोधी प्रत्याशी अफवाह फैला रहा है जिसे वार्ड की जनता नकार रही है।
00 चुनाव का माहौल गरमाया
जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है, बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और अन्य दलों के नेता मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए जनसभाओं, रैलियों और डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा का यह आत्मविश्वास मतदान के नतीजों में कितना प्रभावी साबित होता है। क्या भाजपा अपनी दावेदारी को सही ठहरा पाएगी, या विपक्ष कोई बड़ा उलटफेर करेगा? इसका फैसला आने वाले चुनावी नतीजों में होगा।
Author Profile

Latest entries
कोरबाNovember 19, 20269वीं की छात्राएं पी रही है शराब और सिगरेट, छात्र पी रहे है गांजा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वायरल हो रहा है वीडियो
UncategorizedNovember 18, 2026युवती कर रही थी युवक को ब्लैकमेल, 2 लाख ले चुकी थी, फिर भी वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी
बिलासपुरNovember 18, 2026कांग्रेस नेता विजय केशरवानी के नेतृत में बेलतरा के किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सेमरताल और पौसरा में 12 सौ किसान प्रभावित, 192 किसानों का रकबा शून्य दर्ज
बिलासपुरNovember 18, 2026मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार ने उठाए सवाल, कहां है ब्राह्मण समाज की जमीन, अंकित बोला – ब्राह्मण समाज को उसका अधिकार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन !
