बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी गांव में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों मौत हो गई है। लगभग 30 लोग गंभीर है। उन्हें सिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस केवल 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर रही है। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सब्जी आला अधिकारी सिम्स में डेट हुए है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक लोग बीमार है। इसमें से 4 की हालत गंभीर है। सभी का इलाज सिम्स में जारी है। आशंका जताई जा रही है कि गांव में चुनाव के दौरान जहरीली शराब बांटी गई थी। जिसे पीने से 7 लोगों की जान चली गई। यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी का है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के लोफन्दी में बुधवार को पहले एक की मौत हुई फिर दो लोगों की जान गई। बिमारी समझकर इन सभी का अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान कई दिनों से महुआ शराब पीने की बात सामने आई। मरने वाले सभी एक ही गांव के थे।
बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल ने बताया कि मृतकों में कन्हैया पटेल, कोमल लहरे, शत्रुघ्न देवांगन, डल्लू पटेल, बलदेव पटेल और कोमल देवांगन शामिल हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है लेकिन मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
