बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है और 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हो गए है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करने रायपुर लाया गया है। मुठभेड़ स्थल पर अभी सर्च ऑपरेशन जारी है जिससे मृत नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह से ही बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर मारना रणनीति के तहत हमला किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। सुरक्षाबल के जवानों की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG और STF के साथ ही बस्तर फाइटर्स के जवानों ने योजनागत तरीके से नक्सलियों की घेराबंदी कर हमला किया। पहले नक्सलियों को चारों तरफ से घेरा फिर फायरिंग शुरू हुई। नक्सलियों की ओर से भी जमकर फायरिंग हुई।
नक्सलियों के खिलाफ इस बड़े आपरेशन में जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों का मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से मारे गए सभी 31 वर्दीधारी नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी था। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार भी जप्त किए है जिसमें एके 47, एसएलआर, इंसास रायफल, 303 बंदूक, बीजीएल लांचर समेत विस्फोटक सामान शामिल है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती अभी नही हो पाई है। लेकिन मारे गए नक्सलियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल है। इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए है और 2 जवान घायल हुए है। घायल जवानों को एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
