रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी टेररिज़म स्क्वाड (ATS) और महाराष्ट्र ATS ने एक गुप्त ऑपरेशन करके तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पिछले पांच साल से रायपुर में रह रहे थे। इनकी गतिविधियां भी संदिग्ध थी। तीनों आरोपी आपस में भाई है और सभी के पास आधार कार्ड और वोटर आईडी मिले है।
मिली जानकारी के अनुसार एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर मोहम्मद इस्माईल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) को रायपुर से मुंबई जाते समय गिरफ्तार किया गया है। तीनों इराक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे। तीनों आरोपी आपस में भाई हैं। जिनमें मोहम्मद इस्माईल सबसे बड़े हैं, फिर शेख अकबर और शेख साजन हैं। छत्तीसगढ़ इंटेलिजेंस पुलिस विंग के एक सूत्र ने बताया कि तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के जेसोर जिले के नाभरन गांव के निवासी हैं। जो पिछले पांच सालों से रायपुर के ताजनगर टिकरापारा क्षेत्र में रह रहे थे।
इन आरोपियों ने भारतीय नागरिकता के दस्तावेज, जैसे भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी भी फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बनवा लिए थे। फर्जी दस्तावेज स्थानीय ऑपरेटर मोहम्मद अरिफ की मदद से तैयार किए गए थे, जो फर्जी दस्तावेजों का रैकेट चला रहा था। छत्तीसगढ़ पुलिस इंटेलिजेंस विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया। गिरफ्तारी के बाद तीनों ने यह स्वीकार किया है कि उनका इराक जाने का इरादा था। वहां वे धार्मिक यात्रा (जियारत) के बहाने छिपकर रहना चाहते थे और फिर वापस भारत लौटने वाले नहीं थे। उनके पास इराक का वीजा भी था। यह भी खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी अवैध रूप से इराक की यात्रा कराने वाले गिरोह में शामिल थे। 2017 में कई लोगों को इराक भेजा गया था जिसमें से कुछ के ISIS से जुड़ने के संकेत भी मिले हैं। यह संयुक्त ऑपरेशन छत्तीसगढ़ एटीएस के एसपी राजश्री मिश्रा और छत्तीसगढ़ एटीएस के इंस्पेक्टर रामकांत साहू के नेतृत्व में किया गया था। जिन्हें एडीजी (इंटेलिजेंस) अमित कुमार ने मार्गदर्शन प्रदान किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 318(4), 338, 340, और 111B शामिल हैं, साथ ही भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(b) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
