रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2613 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर लॉगिन कर यह सूची देख सकते हैं। आपको बता दे हाईकोर्ट के निर्देश पर बीएड धारी 2855 सहायक शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया था। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने बहुप्रतीक्षित सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के पंचम चरण की प्राविधिक चयन सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 2,613 अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट और रोस्टर क्रम के आधार पर शामिल किया गया है।
इस चयन प्रक्रिया में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ द्वारा याचिका क्रमांक 925/2025 (आदेश दिनांक 03.02.2025) एवं 1179/2025 (आदेश दिनांक 10.02.2025) में पारित निर्देशों का पालन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का चयन इन याचिकाओं के अंतर्गत हुआ है, उनका अंतिम चयन उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। सूची जारी करने के बाद शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ी आगामी कार्यवाही और नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जानकारी जल्द ही विभागीय पोर्टल पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करने के लिए कहा गया है।
00 कहां देखें चयन सूची ? अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं : जो ये है… eduportal.cg.nic.in
गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 12,489 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिनमें 6285 पद सहायक शिक्षकों के लिए थे। परीक्षा और चार चरण की काउंसलिंग के बाद करीब 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती हुई थी। इनमें 2855 बीएड धारक सहायक शिक्षक भी शामिल थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा की गुणवत्ता का हवाला देते हुए एनसीटीई 2018 के गजट को खारिज कर दिया। इसके बाद बिलासपुर उच्च न्यायालय ने डीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षा के लिए योग्य मानते हुए बीएड शिक्षकों को हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद इन शिक्षकों की नौकरी समाप्त कर दी गई और इनके स्थान पर डीएड डिग्री धारियों की भर्ती की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
