डांट फटकार से तंग आकर नशेड़ची बालक ने कर दी बुआ की हत्या, साथियों के साथ मिलकर कोठी में छुपाया शव, चार गिरफ्तार

बिलासपुर। नशेड़ची बालक ने डांट फटकार से तंग आकर अपनी ही बुआ की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद गले से सोने की माला निकलकर बेच दिया। इसके बाद अपने तीन साथियों से साथ मिलकर शव को कोठी में छुपा दिया। पुलिस ने तीन नाबालिग युवक समेंत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पौसरी निवासी बलदाऊ यादव पिता दुकलहा यादव उम्र 55 वर्ष ने 09.02.2025 को थाने में आकर गुम इंसान दर्ज कराया। उसने थाने में बताया कि उसकी बहन जामफुल यादव बिना बताये कही चली गयी है। सूचना पर गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज किया गया था। इसके बाद 11.02.2025 को ग्राम पौसरी में मृतिका के घर के कमरे से गंध आने की सूचना पर पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। इसके बाद 12.02.2025 को फाॅरेंसिग टीम की उपस्थिति मे ग्राम सरपंच व सूचक के सामने कोठी मे अंदर रेत को हटाकर देखने पर शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकाल कर देखने पर जामफुल यादव के शव के रूप मे परिजनों एवं पडोसियो ने पहचान किया गया। मृतिका के भाई की रिपोर्ट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जामफुल यादव के सिर मे प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या करने का जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान पता चला कि सूचक का नाबालिग भतीजा पुलिस कार्यवाही के भय से नदारत हो गया है। जिसे पुलिस की टीम ने तत्परता पूर्वक पकडा गया। पूछताछ के दौरान बालत पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने 02 अन्य साथियों साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। नाबालिग आरोपी ने बताया कि मृतिका  उसकी बुआ थी और छोटी-छोटी बातो पर डाॅट फटकार करने से वह नाराज था। साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक नियंत्रण के अभाव मे नशापान कर बुरी आदतो का शिकार हो गया था। पैसो के लालच एवं आये दिन के डाॅट फटकार से तंग आकर घटना कारित करना स्वीकार किया। घर में रखे रपली से सोते समय रात के 11 बजे हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद गले मे पहने तीन पत्ती सोने के माला को निकालकर देवकुमार रात्रे के पास 8000 रूपये मे बेच दिया। जिसमे से 5000 रूपये गहने मे रखे मोबाईल को मुकताने देवकुमार को दे दिया और शेष 3000 रूपये को खा पीकर खर्च कर दिया। इसके बाद 12.02.2025 को गांव में पुलिस की उपस्थिति देखकर देवकुमार रात्रे को घटना की जानकारी देकर भाग गए। भागने में देवकुमार की मोटर सायकल का उपयोग किया। पुलिस ने आरोपियों से रपली और मोटर सायकल जप्त कर लिया है। विवेचना दौरान तीन नाबालिग बालक व आरोपी देव कुमार रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायालयों मे पेश किया गया है।

नाम आरोपीगण – 1. देवकुमार उर्फ देवा रात्रे पिता रामप्रसाद रात्रे उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 01 भोजपुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. विधि से संघर्षरत् बालक।
3. विधि से संघर्षरत् बालक।
4. विधि से संघर्षरत् बालक।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) के प्रेरणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना बिल्हा पुलिस स्टाफ सहित सहयोगी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *