बिलासपुर। कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले 6 जयचंदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय भी शामिल है। आपको बता दे श्री राय टीवी डिबेट में हमेशा कांग्रेस का पक्ष रखते रहे है। लेकिन हर चुनाव में उनके खिलाफ शिकायत होती है।
बिलासपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के बेहद खास और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और 6 अन्य कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई नगरीय निकाय चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने के आरोप में की गई है। जिन लोगों को 6 साल के लिए निष्काशित किया गया है उनमें पीसीसी के प्रवक्ता अभय नारायण, मनिहार निषाद, इशहाक् कुरेशी, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय, कांग्रेस के IT सेल से राहुल ठाकुर और लल्ला सोनी शामिल है। निष्कासन का आदेश के जारी होते ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के होश उड़ गए है। क्योंकि कई लोगों पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वार्ड नम्बर 42 से कांग्रेसी के पार्षद प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने लिखित शिकायत की थी। जिसमें अभय नारायण राय के अलावा कुछ और लोगों के नाम है। इसी तरह वार्ड नंबर 35 के कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय ने सीमा पांडेय के खिलाफ शिकायत किया था। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और इसके बाद कांग्रेस ने इसमें कड़ा एक्शन लिया है। वार्ड प्रत्याशियों का आरोप है कि इन नेताओ ने चुनाव मे उन्हें हराने के लिए भीतरघात किया है और पार्टी के खिलाफ काम किया है। जिसके कारण पार्टी के प्रत्याशी को नुकसान हुआ है। इधर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी का कहना है कि जो भी पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी चाहे वो जो भी हो। इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
