रायगढ़। सारंगढ़ में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक बेकरी में काम करता था जबकि आरोपी रेत माफिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना राधाकृष्ण अस्पताल के पास स्थित संध्या रेस्टोरेंट एंड फैमिली ढाबा और सूर्या बेकरी के सामने की है। रात करीब 10 बजे प्लास्टिक जलाने की बात को लेकर ललिता बघेल, पिन्टू जांगडे, कृष्णा राजपूत अपने अन्य साथीयों समेत बेकरी में काम करने वाले स्टॉफ के साथ गाली-गलौज कर विवाद करने लगे। यह विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान कृष्णा ने गुस्से में आकर अपनी कार से अवैध बंदूक निकाली और मुखलाल मांझी (40 वर्ष), निवासी हाजीपुर, बिहार के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही मुखलाल मौके में ही गिर पड़ा, इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन और बलेनो कार जब्त की है। रातभर की सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने चार फरार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अवैध रेत खनन और परिवहन का काम करता है। सिंघनपुर के ग्रामीण कई बार उसकी शिकायत कर चुके हैं। सिंघनपुर की नदियों में अवैध रेत खनन और परिवहन के कारण इलाके की सभी सड़कें बदहाल हो गई हैं। ग्रामीणों ने रेत खनन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद कृष्णा राजपूत बौखला गया था। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को बंदूक लेकर धमकाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को भी पत्र लिखकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
