रायपुर। ACB की टिम प्रदेश के अलग अलग जिलों में रिश्वतखोरों के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की है। एक कार्रवाई में एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए DEO को गिरफ्तार किया है तो एक अन्य मामले में रेंजर को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उज्जवल प्रताप सिंह जो रामरति पब्लिक स्कूल सूरजपुर का संचालक हैं। उनके और जिले के अन्य 04 विद्यालयों जिसमें छ.ग. पब्लिक स्कूल दतिमा, सरस्वती बाल मंदिर सोनपुर, प्रिया बाल मंदिर भटगांव और लक्ष्मी विद्या निकेतन नरोला के संचालकों ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत् अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति की राशि में से 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रू. की रिश्वत जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपूर राम ललित पटेल द्वारा मांग की जा रही है। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया और सौदा 1,82,000 रू. में तय हुआ। इसके बाद ACB की टिम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को एक लाख रुपए केमिकल लगा हुआ देकर भेजा। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने DEO राम ललित पटेल को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रू. दिए। इसके बाद ACB की टिम ने मौके पर धावा बोलकर DEO को रिश्वत लेते रंगे हुए रेंज हाथ पकड़ लिया। आरोपी का तलाशी लेने पर उसके पास से 2 लाख रू. और मिले। जो अन्य स्कूलों की रिश्वत राशि के रूप में उसके द्वारा पहले से लिया गया था। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के निवास स्थान की भी तलाशी ली जा रही है।
00 एसीबी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट रेंजर
एक दूसरे मामले में ACB ने रेंजर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच बजरंग लाल सिदार ग्राम पंचायत खड़गांव जिला रायगढ़ ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत किया था कि उसके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। आवास निर्माण हेतु ग्राम पंचायत के ग्राम खड़गांव में शासकीय भूमि का चयन कर पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया था। चयनित भूमि में आवास निर्माण के लिए उसे आवासीय भूमि में परिवर्तित कराने के लिए के लिए सरपंच ने कलेक्टर रायगढ़ को एक आवेदन दिया था। कलेक्टर के यहां से वन विभाग को मौके की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।रेंजर खरसिया टी.पी . वस्त्रकार ने मौके की जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए सरपंच बजरंग लाल से ₹25000 रिश्वत की मांग की। लेकिन सरपंच रेंजर वस्त्रकार को रिश्वत में कोई भी राशि नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर ने शिकायत की जांच कराने के बाद सत्यापन कराया।
सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आज प्रार्थी को रेंजर वस्त्रकार के पास 15000 रुपए देकर भेजा गया। जैसे ही रेंजर वस्त्रकार ने खरसिया रेस्ट हाउस में रिश्वत की रकम 15000 लिया ACB की टिम ने उसे घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया। रेंजर वस्त्रकार के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
