सीपत। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयं सेवकों की “बी” प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेई युनिवर्सिटी बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के शत्रुघ्न घृतलहरे जी रुचि ताम्रकार और दिव्या साहू जी के द्वारा परीक्षा ली गई। स्वयं सेवकों द्वारा काॅलेज परिसर को साफ सुथरा रखा गया था। मोटर साइकिल स्टैंड में मोटरसाइकिल व्यवस्थित रखा गया था, परीक्षा में भाग लेने वाले सभी स्वयं सेवक साफ सुथरे कपड़ों से सुसज्जित होकर आए थे, जिससे युनिवर्सिटी से आए अधिकारी प्रभावित हुए | प्रमाण पत्र परीक्षा में नयनतारा शर्मा काॅलेज के 35 स्वयं सेवकों ने भाग लिया/ काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बलराम जोशी सहायक प्राध्यापक की देखरेख में परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित हुई। सहयोगी का दायित्व, सहायक प्राध्यापक अश्वनी सोनी, रुपाली मिश्रा, प्रमित कोरी व अनामिका चौहान ने जिम्मेदारी पुर्वक निर्वहन किया गया /प्रमाण पत्र परीक्षा में पहले लिखित परीक्षा हुई, पश्चात युनिवर्सिटी से आए राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों द्वारा मौखिक परीक्षा ली गई / स्वयं सेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य, आयोजित शिविर के संबंध में व सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े सवाल पुछे गये / सभी स्वयं सेवकों ने संतोषप्रद जवाब दिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य, छात्रों को सामुदायिक सेवा के जरिए अपने व्यक्तित्व को विकसित करना है, छात्रों को नेतृत्व के गुण को विकसित करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।
नयनतारा शर्मा काॅलेज प्रबंधन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें प्रमुख मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और आवासीय शिविर / सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम कौड़ियां में किया गया जो शत-प्रतिशत सफल रहा, स्वयं सेवकों को बहुत कुछ नया सीखने को मिला /नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय सदस्य निखिल, मनीष, कर्ण, चन्द्रप्रकाश, सुरभि ज्योति अन्य साल भर सक्रिय रहकर कार्यक्रमों को सफल बनाने में कामयाब हुए / प्रमाण पत्र परीक्षा में सभी स्वयं सेवकों को अच्छे नम्बर से पास होने की आशा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
