सरगांव। आगामी 25, 26, 27 फरवरी को श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित होने वाली शिव आराधना महोत्सव की तैयारी संबंधी बैठक रूद्राक्ष वाटिका, श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में संपन्न हुई। स्मरणीय हो कि विगत डेढ़ दशक से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव आराधना महायज्ञ का आयोजन द्वीप क्षेत्र में किया जाता है। जिसमें आसपास के ग्रामों के साथ ही बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से भी श्रद्धालु अपनी सहभागिता देते आ रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन कलशयात्रा, यज्ञ, रूद्राभिषेक, पूजन, रामायण पाठ, भजन संध्या, भण्डारा और महाशिवरात्रि की पूरी रात्रि सामूहिक रूद्राभिषेक होता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। तैयारी बैठक में कलशयात्रा, यज्ञ मण्डप, भण्डारा, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और परिसर की स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व भी दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, परस साहू, प्रमोद दुबे, रामकुमार गायकवाड़, संतोष शर्मा, नेतराम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
