रायपुर। रायपुर में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी सुंदर नगर के बीच सड़क में बर्थ डे पार्टी कर रहे थे। केक काट रहे थे, आतिशबाजी कर रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। जिससे घंटों आने जाने वालों को और आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदेश की राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात जय स्तंभ चौक ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बीच सड़क में जमकर आतिशबाजी की। इससे आसपास के लोग घंटों परेशान होते रहे। आतिशबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पहले जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे, जहां से पुरानी बस्ती CSP अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया। इसके बाद यूथ कांग्रेस अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक पर चले गए और वहां पर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर मामले की शिकायत की लेकिन वहां डायल 112 की टीम नहीं पहुंची। इस दौरान SSP लाल उमेद गश्त पर निकले थे। आतिशबाजी और शोर-शराबे को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी। जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत सभी से पूछताछ की। सभी आरोपियों को फटकार लगाई। साथ ही सभी को मौके से अरेस्ट किया। वायरल वीडियो में दिख रह है कि कांग्रेसी एक बड़ा सा केक लेकर बीच सड़क पर काट रहे हैं। साथ ही जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। उनके साथ मौजूद अन्य लोग शोर-शराबा भी कर रहे हैं। इस दौरान सड़क से आने-जाने वालों को परेशानी हुई। इस मामले में SSP लाल उमेद ने जिला अध्यक्ष समेत 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
