बिलासपुर। पुलिस के प्रतिवेदन पर सफ़ेमा कोर्ट ने गांजा तस्करों की संपत्ति सीज कर दी है। तस्करों ने गांजा के अवैध कारोबार से जमीन, मकान, दुकान, मंहगी दोपहिया और चारपहिया वाहन साले – सालियों के नाम पर खरीद लिए थे। तस्करी के पैसे से तस्कर और उसका परिवार राजसी ठाठ से जीवन यापन कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार 23.10.24 को GRP थाना बिलासपुर ने योगेष सोंधिया और रोहित द्विवेदी को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ थाने में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में आये तथ्यो के आधार पर GRP थाने में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंषी को भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ये सभी ट्रेन में गांजा पकड़कर, गांजा को बिक्री करने के लिए अपने सहयोगी योगेष उर्फ गुड्डु तथा श्यामधर उर्फ छोटु को उपलबद्ध कराते थे। चारो आरक्षक महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ति, रायगढ रूट में पेट्रोलिंग ड्युटी करते थे। ड्यूटी के दौरान अपने साथ प्राईवेट व्यक्त्यिों गुड्डु उर्फ योगेष सोंधिया तथा छोटु उर्फ श्यामधर चैधरी को साथ में रखते थे। ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होेने पर छोटु और गुड्डु के माध्यम से पूर्व से गांजा खरीदी के लिये बुलाये गये व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियो के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने पर न्यायालय में चलान पेष किया गया है।
मामले में रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशे के अवैध तस्करो के खिलाफ जड तक पहूॅच कर कार्रवाई की जा रही है। फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन व इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही में आरोपी आरक्षको के द्वारा गांजे की तस्करी से अर्जित आय को स्वयं के व बेनामी बैंक खातो में नगद और ऑनलाइन प्राप्त करते थे। आरोपियो ने अवैध रूप से अर्जित आय से करोडो की चल-अचल संपत्ति बनाई और व लक्जरी वाहन खरीदे। जिसे चिन्हांकित कर एन.डी.पी.एस. एक्ट में निहित प्रावधानो के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई है। प्रकरण सफेमा कोर्ट मुम्बई में प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। जिसे न्यायालय साफेमा मुम्बई ने फ्रीज करने आदेश दिए है।
00 सपंत्ति का विवरण
01 लक्षमण गाईन एवं श्रीमती कृष्णा गाईन – मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट जमीन में बना मकान। अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रू
02 संतोष राठौर- मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा में 5232 वर्गफीट जमीन, अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रू
03 मन्नू प्रजापति- मौजा नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर में 1250 वर्गफुट जमीन। अनुमानित कीमत 15 लाख रू
04 श्रीमती कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी, तहसील व जिला बिलासपुर, वार्ड क्र. 07 में 1428 वर्गफुट जमीन में बना मकान। अनुमानित कर करीब 40 लाख रू
05 मन्नू प्रजापति- मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर में 1000 वर्गफुट जमीन, अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रू
00 सपंत्ति का विवरण
01 सी.जी. 04 पी.एस. 6855 मो.सा. हार्ले डेविडसन – आरोपी लक्षमण गाईन ने अपने साले के नाम पर क्रय किया है। किस्त आरोपी स्वयं जमा करता है। जिसकी किमत लगभग 2 लाख 80 हजार रू है।
02 सी.जी. 04 पी.वी. 6400 टाटा सफारी 7 एस – आरोपी लक्षमण गाईन अपने साले के नाम पर क्रय किया है। किस्त आरोपी स्वयं जमा कर रहा था। किमती लगभग 20 लाख रू
03 सी.जी. 07 सी.जी. 2211 हुण्डई वेन्यू – आरोपी लक्षमण गाईन अपने स्वयं के उपयोग के लिए खरीदा है। किमती लगभग कि. 5 लाख रू
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
