बिलासपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशवानी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को पार्टी से निकलने की मांग की है। पत्र में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय का भी हस्ताक्षर है। कल ही पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के सामने श्रीवास्तव ने केशरवानी को खरीखोटी सुनाया था। इसके बाद मीडिया में बयान दिया था कि चपरासी कलेक्टर का निष्कासन कर रहा है।जिलाध्यक्ष केशरवानी ने अपने पत्र में लिखा है कि कोटा विधायक अटल ने उन पर सार्वजनिक टिप्पणी की है और खा है कि चपरासी कलेक्टर को निकाल रहा है। पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह का बयान देना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और निष्कासन के लिए अनुशंसा की गई है। विजय केशवानी ने कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिहदेव का बिलासपुर आगमन हुआ था। प्रदेश संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने उन्हें। भोजन में आमंत्रित किया था। उनसे मिलने एवं स्वागत के लिए शहर के कांग्रेसजन गए थे। जिसमे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इसी बीच कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी पर सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए कहा कि तुमने मेरे सिने में छुरा घोपा है…, इस दौरान श्री सिंहदेव के सामने उन्होंने विजय केशवानी को खारी खोटी सुनाया। इसके बाद उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि चपरासी कलेक्टर को निकल रहे है… अटल श्रीवास्तव ने यह टिप्पणी नगर निगम व पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के आधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात एवं खुलाघात करने वालो को निष्कासित किये जाने के कारण की है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिहदेव के समक्ष अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) के प्रति एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा टिप्पणी करते हुए संगठन के जिला प्रमुख को “चपरासी” कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संगठन की अवमानना एवं अनुशासन हीनता की दायरे में आता है। केशरवानी ने पत्र ने कहा है कि बिलासपुर नगर निगम चुनाव में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अपने समर्थको को कई वार्डों से टिकट दिलाना चाहते थे। लेकिन उनके सुझाए लोग तय मापदंडो के अनुरूप नहीं थे। इसलिए प्रदेश चयन समिति ने उन्हें टिकट नहीं देकर अन्य नेताओं के सुझाए उर्जावान व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकेट दी गयी। लेकिन उनके कई समर्थक अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ खुलाघात एवं भीतरघात कर चुनाव में हरा दिया गया। इसके बाद अधिकृत प्रत्याशियों कि शिकायत मिली और इस सम्बन्ध में लिखित प्रमाण भी प्रस्तुत किये। तब कांग्रेस पार्टी के संविधान एवं नियम की पुस्तिका के अनुशासनात्मक नियम की कंडिका 4 में उल्लेखित नियमो व कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के अंतर्गत की जाने वाली घोषणा की कंडिका 8 का उल्लंघन किये जाने पर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण एवं शहर) 6 लोगों की प्राथमिक सदस्यता 6 वर्ष के लिए समाप्त करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
