बिलासपुर। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष विजय केशवानी के बीच सीधी जंग शुरू हो गई है। अटल के चुनावी समीक्षा की मांग करते ही विजय ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के चार नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावी परिणाम जारी किए है। सभी में कांग्रेस की करारी हार हुई है। विजय ने सीधे पूछ लिया है कि इस हार के लिए कौन जिम्मेदार है ?
जिला अध्यक्ष विजय केशवानी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने नगर निगम में टिकट वितरण और बागियों के ऊपर निष्कासन की कार्यवाही के बाद बयान दिया है कि जिला अध्यक्ष बेलगाम हो गए है। चुनाव की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाएं तब पता चलेगा जिला अध्यक्ष को ? लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे कोटा विधान सभा के विधायक है। विधायक पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र कोटा में कांग्रेस की क्या स्थिति है इसकी समीक्षा करें। उनके विधायक रहते कोटा विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले 4 नगर पालिका/पंचायत में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसमे रत्नपुर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस 4 चौथे स्थान पर रही है। लगभग 2000 वोट से पार्टी प्रत्याशी की हार हुई है। इसी तरह गौरेला नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा। पार्टी का प्रत्याशी लगभग 5600 वोट से चुनाव हारा है। जबकि कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी लगभग 3300 वोट से हार गए है। पेंड्रा नगर पालिका में तो कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी ने पटकनी दी है। यही नहीं उनके निर्वचन क्षेत्र में कुल 60 वार्ड आते है जिसमें से मात्र 18 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीतकर आये है। इन करारी हार के लिए कोटा विधायक किसको जिम्मेदार मानेंगे ?
आपको बता दे भीतर घातियों को पार्टी से बाहर करने के बाद कांग्रेस में बवाल हो गया है। विशेषकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी पर लगातार हमला कर रहे है। पहले कलेक्टर और चपरासी वाला बयान दिया, फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के सामने हॉट टॉक हुआ, इसके बाद समीक्षा बैठक बुलाने का बयान देकर जिला अध्यक्ष को घेरने की कोशिश की। अब जिला अध्यक्ष विजय केशवानी ने अटल के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की करारी हार पर सवाल उछाल दिया है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
