अंबिकापुर। फेयरवेल पार्टी के बाद 12वीं के छात्रों का सड़क में जमकर स्टंट किया। कार के दोनो तरफ लटके लड़के-लड़कियों शराब की बोतलें लहराई और नेशनल हाईवे पर रिल बनाकर सोशल मीडिया में डाला। एक सप्ताह बाद पुलिस में जुर्म दर्ज किया है।
सोशल मीडिया में पिछले सप्ताहभर से एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में स्कूल के लड़के – लड़कियां नेशनल हाईवे में स्टंटबाजी करते दिख रहे है। उनके हाथ में शराब की बोतलें लहरा रही है। हुड़दंग करते ये बच्चे पूरे शहर में घूमने के बाद नेशनल हाईवे में आते है और रिल भी बनते है। रिल बनाते वक्त सभी गाड़ियां लगभग सौ की स्पीड में भागती हुई दिख रही है। ये वीडियो सप्ताहभर तहलका मचा रही है। दरअसल ये बच्चे अंबिकापुर के है और बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल के है। ये सभी 12वीं के बच्चे है और फेयरवेल पार्टी के बाद नेशनल हाईवे में कार से खतरनाक स्टंट कर रहे है।
बताया जा रहा है कि बतौली स्वामी आत्मानंद स्कूल के ये छात्र फेयरवेल पार्टी के लिए अंबिकापुर के निजी होटल में पहुंचे थे। होटल से पार्टी कर छात्र कई कार में सवार होकर होटल से निकले और रिंगरोड पर स्टंट करते हुए रील शूट किया।
कार में सवार सभी स्टूडेंट्स अंबिकापुर के रिंगरोड स्थित होटल पर्पल आर्किड से भारत माता चौक और नेशनल हाईवे-43 बतौली रोड पर स्टंट किया। रील में छात्र रिंगरोड पर खतरनाक तरीके से वाहनों में लटककर हुड़दंग करते दिख रहे हैं। छात्रों के हाथों में शराब की बोतलें भी दिखीं। स्टंट करने वालों में लड़कियां भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि इनमें 8 वाहनों के नंबर ट्रेस किए गए है। सवाल ये उठ रहा है कि स्कूल के बच्चों की ये हाल है तो ये कॉलेज पहुंचने पर क्या गुल खिलाएंगे ये तो वक्त ही बताएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
