बिलासपुर। सरकंडा पुलिस में चार बैट्री चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ई रिक्शा की बैट्री व चार्जर चोरी करते थे। पुलिस ने 16 नग बैटरी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 22.01.2025 को भाठापारा खमतराई निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता झड़ीराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके ई रिक्शा का बैट्री चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच 19.02.2025 को राज कुमार यादव, शब्बीर अली, टिकाराम सूर्यवंशी, भूपेन्द्र पटेल ने भी थाने उपस्थित होकर अपने अपने ई रिक्शा की बैट्री चोरी होने का रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने इन सभी की रिपोर्ट पर धारा 276/25, 277/25, 278/25 दर्ज कर मामले को जांच में लिया। लगातार हो रही ई रिक्शा की बैट्री चोरी पर अंकूश लगाने तत्काल टीम लगाकर आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज खंगाला गया। इसके बाद संदेही सुनील कुमार साहू निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में संदेही सुनील साहू से ई रिक्शा, बैटरी चार्जर चोरी के संबंध में पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही ने अपने साथी ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू, शिवा राजपूत एवं प्रदीप के साथ मिलकर अलग-अलग घटना कारित करना और बैट्री को छिपा कर रखना बताया। इसके बाद ओमप्रकाश खाण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने भी जूर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई 16 नग बैटरी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा को पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी सुनील साहू, ओमप्रकाश खाण्डे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी शिवा राजपूत थाना कोनी के आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल मे निरूद्ध है, आरोपी प्रदीप घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. सुनील साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी विश्वकर्मा चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू पिता राज कुमार खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
