बिलासपुर। रतनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने खुलेआम आरोप लगाया है कि कोटा क्षेत्र के 3 नगर पालिका और 1 नगर पंचायत में हार के लिए अटल श्रीवास्तव जिम्मेदार है। प्रदेश अध्यक्ष के सामने किए वादे के अनुसार उन्हें विधायकी से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने अटल पर उनकी राजनीतिक हत्या करने का आरोप लगाया है। अगले विस चुनाव में इसका बदला जरूर लूंगा।
जिले में कांग्रेस नेताओं का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और अटल श्रीवास्तव के बीच अभी शीतयुद्ध चल ही रहा है। अब रतनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने भी क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रमेश सूर्या का सीधा आरोप है कि अटल श्रीवास्तव ने दादागिरी करके अपने लोगों को टिकट दिलाया और किसी को जिताकर नहीं ला पाए। जबकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने अटल श्रीवास्तव ने कहा था कि आप मेरे कैंडिडेट को पार्टी से टिकट दीजिए, मै सभी को जिताकर लाऊंगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से यह भी कहा था कि अपने कैंडिडेट को जिताकर नहीं लाया तो विधायक के पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं इसका प्रत्यक्ष गवाह हूं। अब अटल श्रीवास्तव को तत्काल विधायकी छोड़ देना चाहिए, क्योंकि अपने एक भी कैंडिडेट को जिताकर नहीं ला पाए। उनके कुछ कैंडिडेट तो तीसरे और चौथे पोजीशन में है। कोटा विधान सभाके क्षेत्र के अंदर आने वाले 4 नगर पालिका/पंचायत में से 3 नगर पालिका एवं 1 नगर पंचायत में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। जिसमे रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस 4 चौथे स्थान पर रही। लगभग 2000 वोट से बीजेपी के प्रत्याशी से जीत दर्ज की है। इसी तरह गौरेला नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष तीसरे स्थान रहा। यह लगभग 5600 वोट से बीजेपी को जीत मिली है। इसी तरह कोटा नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी को 3300 वोट हार का सामना करना पड़ा है। पेंड्रा नगर पालिका में कांग्रेस का प्रत्याशी बहुत बुरी तरह से हर गया। यह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिस व्यक्ति ने जीत दर्ज की है वह कांग्रेस से टिकट मांग रहा था। उसका टिकट काटकर दूसरे को दे दिया। श्री सूर्या ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका और नगर पंचायत में हार के लिए अटल श्रीवास्तव जिम्मेदार है। नैतिकता के आधार पर उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरा टिकट कटवाकर अटल श्रीवास्तव ने राजनीतिक हत्या कर दिया है। अगले चुनाव में इसका बदला जरूर लूंगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
