बिलासपुर। शहर के मंगला चौक स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार को ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कक्षा 4 की एक छात्रा बुरी तरह से झुलस गई। छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी इलाज चल रही है।
मंगला चौक स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार को रोज की तरह बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। कुछ क्लासों में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक 4थीं क्लास की 10 वर्षीय बच्ची वॉशरूम गई। वॉशरूम का उपयोग करने के बाद बच्ची ने फ्लैश का बटन पुश किया और ब्लास्ट हो गया। इसके साथ अंदर से बच्ची बचाओ…, बचाओ…. चिल्लाने लगी। इस आवाज को सुनते ही स्कूल में पदस्थ आया और अन्य स्टाफ वॉशरूम की तरफ भागे। लेकिन वॉशरूम अंदर से बंद था और बच्ची अंदर से चिल्ला रही थी। स्कूल में कोहराम मच गया और अफरा – तफरी मच गई। किसी ने दरवाजा का ऊपरी हिस्सा तोड़ा फिर दरवाजा खोलकर बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन बच्ची का पैर, पीठ और बाल झुलस चुका था। आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्ची के अभिभावकों को भी सूचना देकर बुलाया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सिल्वर रंग की 1 पैकिंग सामग्री बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कोई रासायनिक पदार्थ इसमें रखा गया था। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पदार्थ संभवतः लैब में उपयोग होने वाला कोई केमिकल हो सकता है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह किसी की साजिश थी या किसी छात्र की शरारत है। बताया जा रहा है कि किसी ने लैब से सोडियम निकलकर एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट पर रख दिया था। जैसे ही बच्ची ने टायलेट का फ्लश दबाया तो पानी के संपर्क में आते ही सोडियम रिएक्ट हुआ और जोरदार धमाका हो गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
