बिलासपुर। सरपंच चुनाव में पुनर्गणना की मांग ठुकराने पर लगरा ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया। जब पुलिस आई तो उनपर पथराव कर तीन पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। पथराव की घटना से चार पुलिस वाहनों क्षति पहुंची है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम लगरा में गुरुवार को पंच और सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई जिसमें सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगों चुनाव हार गई। चुनाव हारने के बाद पद्मावती ने पुनर्गणना की मांग की जिसे रिटर्निंग अधिकारी ने ठुकरा दिया मन इसके बाद गांव में बवाल मच गया। मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया। हारी हुई सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगो अपने पति और समर्थकों के साथ पोलिंग पार्टी को पुनर मतगणना करने की बात को लेकर जाने नहीं दे रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण उनपर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिस कर्मियों को चोट लगी और जिस वाहन में पुलिस आई थी वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 100 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। देर रात किसी तरह पुलिस ने पोलिंग पार्टी के बाहर निकाला और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। इसके बाद शुक्रवार को आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। शाम होते तक सरकंडा पुलिस में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
