जशपुर। पुलिस ने डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब जप्त की है। तस्कर इसे पंजाब से लेकर आ रहे थे और झारखंड और बिहार में खपाने की तैयारी थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 24.02.25 को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक 12 चक्के का अशोका लीलैंड ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 में पंजाब की अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार ले जाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस की टीम ने संदेही ट्रक को ट्रेक किया। इसी दौरान दुलदूला थाना क्षेत्रांतर्गत लोरो घाट के नीचे, सरदार ढाबा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में 100 बोरी पुट्टी सीमेंट की बोरी मिली। पुलिस ने जब सभी बोरी को ट्रक से नीचे उतरवाकर ट्रक के डाला को चेक किया तो उसमे 228 कार्टून में अंग्रेजी शराब का खंभा, 299 कार्टून में अद्धी व 263 कार्टून में पौवा की मिली। इस प्रकार कुल 790 कार्टून में 22हजार 536 बोतल में 7015 लीटर अंग्रेजी शराब पंजाब की मिली। जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रु के करीब है। पुलिस के द्वारा अवैध शराब तथा तस्करी में शामिल ट्रक को बरामद कर जप्त कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल (पंजाब) को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया की वह ट्रक को पंजाब जलांधर से हजारीबाग झारखंड तक ले जा रहा था। ट्रक में अंग्रेजी शराब लोड करने के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि ट्रक में माल कहां से लोड होता था। उसे तस्करों की एक दूसरी टीम लोड शुदा ट्रक को जलांधार (पंजाब) में लाकर आरोपी चालक को हैंड ओवर करती थी। जिसे लेकर वह हजारीबाग झारखंड आता था। वहां तस्करों की एक और टीम आरोपी चालक को उतारकर, लोड शुदा ट्रक अपने साथ ले जाकर दूसरी जगह खाली करते थे। इसके बाद खाली ट्रक को वापस लाकर आरोपी चालक को देते थे। साथ ही माल का पैसा बैग में भरकर देते थे जिसे लेकर वह वापस जालंधर आता था। वहां तस्करों की एक अन्य टीम उससे ट्रक और रुपए लेकर चली जाती थी। आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई। इस प्रकार इसमें शराब तस्करी के बड़ी सुसंगठित गिरोह की शामिल होने की संभावना है। जशपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी ट्रक चालक 13 फरवरी को जलांधर पंजाब से रवाना होकर अबतक 1571 किमी की यात्रा कर चुका था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
